महिला कैदी ने साड़ी से फंदा बनाकर की आत्महत्या: रायसेन जेल में बैरक के वेंटीलेशन से लगाई फांसी, दहेज प्रताड़ना के मामले में थी बंद – Raisen News

महिला कैदी ने साड़ी से फंदा बनाकर की आत्महत्या:  रायसेन जेल में बैरक के वेंटीलेशन से लगाई फांसी, दहेज प्रताड़ना के मामले में थी बंद – Raisen News




रायसेन जिला जेल में गुरुवार शाम एक महिला कैदी ने आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई। महिला ने अपनी साड़ी का फंदा बनाकर बैरक की खिड़की के वेंटिलेशन से लटककर जान दे दी। जेल कर्मचारियों ने महिला को फंदे पर लटका देखा तो उसे तत्काल नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तीन महीने पहले हुई सजा
घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 36 वर्षीय देवकी बंजारा के रूप में हुई है। वह अपनी देवरानी की आत्महत्या के मामले में जेल में सजा काट रही थी। महिला को तीन महीने पहले ही आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज प्रताड़ना के मामले में सजा हुई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह मजिस्ट्रियल जांच के उपरांत महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच जारी है।



Source link