मुरैना में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 9 घायल: आंधी-बारिश के बीच दूसरी मंजिल ढही, खेल रहे बच्चे भी चपेट में आए – Morena News

मुरैना में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 9 घायल:  आंधी-बारिश के बीच दूसरी मंजिल ढही, खेल रहे बच्चे भी चपेट में आए – Morena News




मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमपुरा इलाके के लोरीपुरा में गुरुवार शाम निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे कुल 9 लोग दब गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, लोरीपुरा में महेंद्र सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दूसरी मंजिल की दीवार खड़ी की जा रही थी। शाम के समय अचानक तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि के कारण दीवार भरभराकर नीचे गिर गई। इसी दौरान मकान के पास और दरवाजे के आसपास कुछ बच्चे और स्थानीय लोग बैठे और खेल रहे थे, जो दीवार के मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में कुल 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल
घायलों में भोल (12), खुशबू (14), करुआ (11), नैंसी (11), नव्या (13), अंजलि (18), राजवीर (35), सपना (38) और आशीष (20) शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी बोले- जांच करेंगे
सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया कि लोरीपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार आंधी-तूफान के कारण गिर गई। हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना की आवश्यक जांच की जाएगी।



Source link