77 लीटर अवैध शराब के साथ तीन आरोपी पकड़ाए: डिंडौरी में बेचने की फिराक में थे, एक युवक पर 17 मामले दर्ज – Dindori News

77 लीटर अवैध शराब के साथ तीन आरोपी पकड़ाए:  डिंडौरी में बेचने की फिराक में थे, एक युवक पर 17 मामले दर्ज – Dindori News




डिंडौरी सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 77 लीटर शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और 52 हजार रुपए नकद भी जब्त किए हैं। मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर भोंदू टोला स्थित एक घर पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान घर से अवैध शराब और अन्य सामान बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक वाहन (MP 20 CC 1776) भी जब्त किया है, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था। तीन आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंवर सिंह उर्फ भूरसू पाराशर (28, वार्ड क्रमांक 13), सचिन शर्मा (46, दुर्गा कॉलोनी, थाना घमापुर) और सुनील कुशवाहा (43, शांति नगर, गोहलपुर, जिला जबलपुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भूरसू पाराशर के खिलाफ पहले से 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं सचिन शर्मा और सुनील कुशवाहा के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत पहले से मामले दर्ज हैं। 1.25 लाख का सामान जब्त
सिटी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि जब्त किए गए शराब, नकदी और अन्य सामान की कुल कीमत 1 लाख 25 हजार 270 रुपए आंकी गई है।
इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर भिपेंद्र पाठक, एएसआई मनमोहन सिंह, प्रधान आरक्षक देवेंद्र पटले, रोहित पटेल, श्याम तिवारी, विशाल पटेल, राम सिंह अहिरवार और कैलाश द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link