Last Updated:
Jabalpur Cruise: जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में सैलानियों से भरे क्रूज के डूबने की खबर ने हड़कंप मचा दिया. इसमें चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और लापता लोगों की तलाश की जा रही है. इसके लिए गोताखोर लगाए गए हैं.
जबलपुर के बरगी डैम में डूबा सैलानियों से भरा क्रूज
Jabalpur Bargi Dam Cruise: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया, जब नर्मदा नदी के बरगी डैम में सैलानियों से भरा हुआ क्रूज डूब गया. बताया जा रहा है कि इसमें 30 से 40 लोग सवार थे. इसमें प्रशासन को 4 शव मिले हैं. जैसे ही क्रूज डूबा, तुरंत हड़कंप मच गया और लोगों की चीख पुकार सुनाई देने लगी. इसके बाद स्थानीय लोगों और SDRF टीम तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़ी और 18 लोग को डूबने से बचाया. इन लोगों को सुरक्षित बाहर लाया गया है.
हादसे की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे की जांच की जा रही है. इससे अलावा कई लोग अभी लापता हैं और उनकी भी तलाश की जा रही है. SDRF और पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू में जुट गई है. मोटर बोट और स्पीड बोट से भी बचाव कार्य किया जा रहा है.
अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में हो रही दिक्कत
प्रशासन को जो चार शव मिले हैं, उनमें तीन महिला शामिल हैं. शुरुआती जांच के मुताबिक जबलपुर में तेज तूफान आया, जिसकी वजह से क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया. अभी अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत आ रही है. टार्च जलाकर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. इसके अलावा घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.
दिग्विजय सिंह ने मजिस्ट्रेट जांच की मांग की
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना बेहद पीड़ादायक है. हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें. प्रशासन से अपील है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए और लापता लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने के हर संभव प्रयास किए जाएं. प्रशासन को Magistrate Enquiry का आदेश देना चाहिए और क्रूज के ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें