Last Updated:
MP Weather Rain: मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है. भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का दौर शुरू हुआ है. इसी वजह से गर्मी के तेवर थोड़े नरम पड़े हैं. बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है, क्योंकि खरीदी केंद्रों पर खुले आसमान नीचे रखा गेहूं भीगने से खराब हो सकता है और इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है.
एमपी के कई जिलों में हुई बारिश (AI तस्वीर)
Madhya Pradesh Weather Rain: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां पिछले कुछ दिनों से तेज गर्म का प्रकोप था. अब प्रदेशवासियों को उससे राहत मिल गई है, क्योंकि राजधानी भोपाल, निवाड़ी और जबलपुर में बारिश हुई. इसी वजह से तापमान कम हो गया है. कई जिलों में देखते ही देखते ही आसमान में बादल आए गए और बारिश के साथ भोपाल में ओलावृष्टि भी हुई. बारिश इतनी तेज हुई कि लोगों को तुरंत घरों में शरण लेनी पड़ी. मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और महाकौशल के 27 जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है.
निवाड़ी में बारिश से तापमान में गिरावट
मध्य प्रदेश के निवाड़ी में भी मौसम ने करवट ले ली है और भीषण गर्मी के बीच झमाझम बारिश हुई है. इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों ने राहत की सांस ली। पृथ्वीपुर और ओरछा तहसील में हुई तेज बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई है, वहीं बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतने को कहा है.
भोपाल में बदला मौसम का मिजाज
राजधानी भोपाल में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. तेज बारिश से मौसम सुहाना हुआ है. कुछ जगह पर ओले भी गिरने की बात सामने आई है. ओलावृष्टि की वजह से तापमान में गिरावट आई है. भोपाल के कई इलाकों में अभी भी हल्की-हल्की बारिश हो गई है.
भोपाल में बारिश के साथ गिरे ओले
पन्ना में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
पन्ना जिले में गुरुवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई. जहां एक ओर भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली. वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. खरीदी केंद्रों में खुले आसमान के नीचे रखा गेहूं भीग गया, जिससे गेहूं खराब होने की आशंका जताई जा रही है. अब किसानों को आर्थिक नुकसान का डर सताने लगा है.
जबलपुर में भी गर्मी से हलकान लोगों को राहत मिली है, जब तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश हुई. जिले के कई हिस्सों में तेज हवाएं चली हैं.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें