गिल के विकेट पर कोहली का सेलिब्रेशन, कैच पर बवाल, GT vs RCB मैच मोमेंट्स

गिल के विकेट पर कोहली का सेलिब्रेशन, कैच पर बवाल, GT vs RCB मैच मोमेंट्स


Last Updated:

RCB vs GT Moments and Records: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हरा दिया. गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 19.2 ओवर में 155 रन पर समेट दिया था. इसके बाद मेजबान टीम ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन, जोस बटलर ने 39 रन और राहुल तेवतिया ने अंत में नाबाद 27 रन बनाए. चलिए इस मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं…

इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में किसी भी टीम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जीटी 9 में से 5 मैच जीतकर पांचवें पायदान पर है, जबकि आरसीबी 9 में से 3 मैच गंवाकर दूसरे स्थान पर है. गुजरात ने इस जीत के साथ पिछली हार का हिसाब बराबर कर लिया. आरसीबी ने इस टीम से पहली टक्कर में 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें



Source link