घर बैठे करें श्री महाकालेश्वर के भस्म आरती श्रृंगार दर्शन, मंदिर में जय महाकाल की गूंज

घर बैठे करें श्री महाकालेश्वर के भस्म आरती श्रृंगार दर्शन, मंदिर में जय महाकाल की गूंज


X

घर बैठे करें श्री महाकालेश्वर के भस्म आरती श्रृंगार दर्शन, मंदिर में जय महाकाल की गूंज

 

arw img

रिपोर्ट- अजय पटवा, उज्जैन. 1 मई 2026 की पावन सुबह उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भस्म आरती के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार दर्शन हुआ. ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के पट खुलते ही पूरा गर्भगृह हर हर महादेव और जय महाकाल के जयघोष से गूंज उठा. महाकाल मंदिर की भस्म आरती विश्व प्रसिद्ध है. परंपरा के अनुसार, बाबा महाकाल को पहले जल से स्नान कराया जाता है, फिर पंचामृत अभिषेक होता है. इसके बाद पवित्र भस्म से उनका अलौकिक श्रृंगार किया जाता है. चंदन, भांग, फूल-मालाओं और रुद्राक्ष से सजे बाबा का दिव्य रूप भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देता है. भस्म आरती में उपयोग की जाने वाली भस्म शुद्ध वैदिक विधि से तैयार की जाती है. ढोल-नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह आरती संपन्न होती है, जो श्रद्धालुओं के लिए बेहद आस्था का क्षण होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link