Last Updated:
Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर निवासी फ्रैंकलिन साइमन ने जंगल और शेरों को देखने के अपने जुनून को पेशे में बदल लिया. वे वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बन गए और तीन साल दो महीने की मेहनत से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की. इस फिल्म में जंगली जानवरों और जंगल की झलक दिखाई गई है, जिसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है और अब यह अमेरिका के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित हो रही है.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के युवाओं में जोश जज्बा और जुनून देखने के लिए मिलता है. बुरहानपुर जिले से 20 किलोमीटर की दूरी पर नेपानगर में रहने वाले फ्रैंकलिन साइमन को जंगल में शेर देखने और जंगली जानवर देखने का ऐसा जुनून चड्ढा की वो वर्ल्ड लाइफ फोटोग्राफर बन गया. युवक ने कई संसाधन खरीदे और जंगली जानवरों को अपने कमरे में कैद करना शुरू किया. उसके बाद उन्होंने अब एक फिल्म बना दी और अब यह फिल्म अमेरिका में गूंज रही है. इस फिल्म को बनाने के लिए 3 साल 2 महीने की कड़ी मेहनत लगी है. एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की गई. अंतराष्ट्रीय स्तर पर इस फिल्म को पहचान मिली और अमेरिका के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उसको दिखाया गया.
युवक ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को फिल्म बनाने वाले फ्रैंकलिन साइमन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बचपन से ही जंगलों में जानवर देखने का बहुत शौक था. जब उनके पिता ने कैमरे वाला मोबाइल दिलाया तो वो इस मोबाइल से ही फोटो अपने मोबाइल में जमा करता था और इस शोक उन्हें इतनी पहचान दिलाई है कि उन्होंने एक फिल्म बनाई उसको अमेरिका के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया. आज उन्होंने अपने जिले का नाम और परिवार का नाम रोशन किया है, जैसे ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म रिलीज हुई तो बुरहानपुर जिले का पूरा जंगल अमेरिका में देखा गया. वहां के लोगों ने यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म देखने के बाद खूब तारीफ की बुरहानपुर के जंगल में शेर, तेंदुआ, हिरण, नीलगाय सहित कई अन्य प्रकार के जानवर हैं. उन्होंने सभी वीडियो अपने कमरे से ही शूट किए.
3 साल 2 महीने में फिल्म हुई पुरी
इस फिल्म को बनाने के लिए 3 साल 2 महीने का समय लगा है. क्योंकि रोजाना जंगल में घूमने के लिए जाते थे. बहुत किस्मत से जानवर दिखाई देते थे और उनके फोटो वीडियो शूट करना भी काफी मुश्किल होता था, लेकिन सभी सावधानियां रखकर फोटो और वीडियो शूट किए और उसके बाद खुद एडिटिंग की है. इसलिए इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. इस काम के लिए उन्हें वन विभाग भी सम्मानित कर चुका है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें