दिलवाले हैं बिहारी बाबू! बच्चे के साथ बच्चा बने ईशान किशन, कोई ऐसा नहीं करता

दिलवाले हैं बिहारी बाबू! बच्चे के साथ बच्चा बने ईशान किशन, कोई ऐसा नहीं करता


होमखेलक्रिकेट

दिलवाले हैं बिहारी बाबू! बच्चे के साथ बच्चा बने ईशान किशन, कोई ऐसा नहीं करता

Last Updated:

IPL 2026 Ishan Kishan: इंडियन प्रीमियर लीग में 2026 में दमदार खेल का प्रदर्शन कर रहे ईशान किशन का एक फैन मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ईशान अपने अगले मैच के लिए जब मुंबई पहुंचे थे उन्हें देखने के लिए फैंस हुजूम उमर पड़ा. इसी दौरान एक बच्चे ने ईशान से ऑटोग्राफ मांगा, लेकिन उसे पेन ही नहीं मिल रहा था, जिसके लिए क्रिकेटर ने इंतजार किया.

Zoom

ईशान किशन ने फैन को दिया ऑटोग्राफ

नई दिल्ली: भारत में क्रिकेटर किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं माने जाते हैं. फैन उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं. यही कारण है अक्सर खिलाड़ियों का फैन मोमेंट देखने को मिलता रहता है. ऐसा ही कुछ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ हुआ जब वह अपने अगले आईपीएल मैच के लिए मुंबई पहुंचे. सनराइजर्स हैदराबाद के इस स्टार खिलाड़ी के लिए मुंबई में फैंस की भीड़ खड़ी थी.

उसी में से उनका एक छोटा भी था जो ईशान किशन से ऑटग्राफ मांगा. ईशान ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए अपने नन्हें फैन को ऑटोग्राफ देने का फैसला किया, लेकिन हुआ ये कि उस फैन को कलम नहीं मिल रहा था. ईशान के उस छोटे फैन ने झटपट अपने बैग को टटोला किसी तरह कलम निकाला, जिसके बाद उन्होंने उस बच्चे के टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया.



Source link