नर्मदापुरम में नर्मदा घाटों पर भिक्षावृत्ति पर रोक: सेठानी, कोरी और पर्यटन घाटों पर भीख मांगना प्रतिबंधित – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में नर्मदा घाटों पर भिक्षावृत्ति पर रोक:  सेठानी, कोरी और पर्यटन घाटों पर भीख मांगना प्रतिबंधित – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम के प्राचीन सेठानी घाट, कोरी घाट और पर्यटन घाट पर भिक्षावृत्ति पर रोक लगाई गई है। नर्मदा के इन घाटों को भिक्षावृत्ति मुक्त करने के आदेश सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने दिए है। आदेश के चलते घाटों पर भिक्षा मांगने वाले लोगों को रोका जाएगा। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) द्वारा जारी निर्देशों में भिक्षावृत्ति में संलग्न निर्धन, अशिक्षित बच्चों, महिलाओं और दिव्यांग व्यक्तियों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए विस्तृत परामर्श (Advisory) जारी की गई है। आदेशानुसार नगरीय निकायों एवं अन्य शासकीय विभागों के सहयोग से भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों को भिक्षावृत्ति से उन्मूलन एवं समग्र पुनर्वास, आश्रय, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। इसी के चलते सिटी मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सेठानी घाट, कोरी घाट एवं पर्यटन घाट में भिक्षावृत्ति पर नियंत्रण, रोक लगाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए। भिक्षावृत्ति समेत अन्य गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया आज से ही यह आदेश लागू हो चुका है। नगर पालिका, सामाजिक न्याय विभाग, श्रम विभाग की टीम के साथ मिलकर हम भिक्षा मांगने वालें लोगों को चिन्हित कर रोकेंगे। शाम को यह अभियान चलाएंगे।



Source link