नर्मदा स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे: नर्मदापुरम के सेठानी घाट, विवेकानंद घाट, पर्यटन घाट पर भारी भीड़ जुटी – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदा स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे:  नर्मदापुरम के सेठानी घाट, विवेकानंद घाट, पर्यटन घाट पर भारी भीड़ जुटी – narmadapuram (hoshangabad) News




वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह 5 बजे से ही प्राचीन सेठानी घाट, विवेकानंद घाट, पर्यटन घाट, कोरी घाट, गोंदरी घाट, बांद्राभान समेत सभी घाटों पर स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। स्नान के साथ ही पूजन और सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। दोपहर में भंडारों के आयोजन होंगे। बुद्ध पूर्णिमा का महत्व सुबह से ही नर्मदा तटों पर भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। बुद्ध पूर्णिमा हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। वर्षों की तपस्या के बाद बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ था। इस दिन को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस अवसर पर स्नान, दान और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के प्रचार का विशेष महत्व होता है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम नर्मदा के घाटों पर सुरक्षा के लिए सुबह से पुलिस, होमगार्ड और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। पुलिस और होमगार्ड के जवान लोगों को गहरे पानी में जाने से रोक रहे हैं। सेठानी घाट पर लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं से किनारे पर ही स्नान करने की अपील की जा रही है।



Source link