दमोह-सागर मार्ग स्थित बांसा तारखेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर एक 18 वर्षीय युवक का शव पुल के नीचे पानी में मिला। मृतक की पहचान देवरान टपरिया निवासी अजय बंसल के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना टीआई अमित गौतम, सीएसपी एचआर पांडे और सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण देहात थाना टीआई अमित गौतम ने बताया कि युवक पानी में कैसे गिरा, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने भी घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस ने फिलहाल अज्ञात कारणों से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के समय की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Source link