नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी के घाटों पर वैशाख पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार सुबह से ही लोग घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। अब तक तकरीबन 1 लाख श्रद्धालुओं ने नर्मदा में स्नान किया। बरमान के प्रसिद्ध सतधारा क्षेत्र में विशेष रूप से जनसैलाब देखा गया। यहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने नर्मदा में स्नान किया और पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए। सागर, रायसेन, दमोह, छिंदवाड़ा सहित कई जिलों से पहुंचे भक्त सीढ़ी घाट, रेत घाट और सतधारा जैसे प्रमुख स्थानों पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।सागर, रायसेन, दमोह, छिंदवाड़ा सहित आसपास के जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंचे थे। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने दीपदान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य भी किया। घाटों पर ‘हर-हर नर्मदे’ के जयकारे गूंजते रहे, जिससे धार्मिक वातावरण बना रहा। पुलिस बल और होमगार्ड के जवान रहे तैनात प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस बल और होमगार्ड के जवान विभिन्न घाटों पर तैनात रहे। भीड़ नियंत्रण और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। दरअसल, वैशाख पूर्णिमा पर नर्मदा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है, जिसके कारण हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इस साल भी आस्था और श्रद्धा का वही उत्साह देखा गया। एएसपी संदीप भूरिया ने जानकारी दी कि जिले भर के सभी घाटों पर लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
Source link