मैहर में 166 जोड़ों का सामूहिक विवाह: तेज गर्मी से कई दूल्हों ने अपने कोट उतारे, अमरपाटन-रामनगर में भी शादियां – Maihar News

मैहर में 166 जोड़ों का सामूहिक विवाह:  तेज गर्मी से कई दूल्हों ने अपने कोट उतारे, अमरपाटन-रामनगर में भी शादियां – Maihar News




मैहर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह और निकाह योजना के तहत दो जगहों पर कुल 166 जोड़े एक-दूजे के हुए। अमरपाटन में 85 और रामनगर में 81 जोड़ों की शादी संपन्न हुई। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अमरपाटन जनपद पंचायत में हुए समारोह में वैसे तो 100 जोड़ों ने नाम लिखवाया था, लेकिन 85 जोड़ों की शादी पूरे विधि-विधान और मंत्रों के साथ हुई। सभी दूल्हा-दुल्हन अपनी पारंपरिक पोशाक में पहुंचे थे, लेकिन तेज गर्मी के कारण शादी के दौरान कई दूल्हों ने अपने कोट भी उतार दिए थे। शादी और निकाह की सभी रस्में धर्म और परंपरा के हिसाब से पूरी की गईं। नेताओं ने दिया आशीर्वाद और बांटे चेक इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल समेत कई नेता मौजूद रहे, जिन्होंने नए जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए बहुत मददगार है। कार्यक्रम के आखिर में सभी जोड़ों को सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक मदद के चेक दिए गए। रामनगर में सांसद रहे मुख्य अतिथि इसी तरह रामनगर जनपद पंचायत में भी शानदार आयोजन हुआ, जहां 81 जोड़ों की शादी कराई गई। यहां जनपद सीईओ भारती दीक्षित की देखरेख में सारी व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतना सांसद गणेश सिंह शामिल हुए और एसडीएम एसपी मिश्रा ने भी नए जोड़ों को सुखी जीवन की शुभकामनाएं दीं।



Source link