मोहन सरकार का जबलपुर क्रूज हादसे में सख्त एक्शन, 3 लोगों की सेवाएं खत्म, किसे किया सस्पेंड

मोहन सरकार का जबलपुर क्रूज हादसे में सख्त एक्शन, 3 लोगों की सेवाएं खत्म, किसे किया सस्पेंड


Last Updated:

Jabalpur Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले स्थिति बरगी डैम हादसे में बड़ा एक्शन लिया गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लेते हुए क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं. मुख्यमंत्री हादसे में मारे गए परिजनों से भी बात करने पहुंचे थे.

Zoom

जबलपुर क्रूज हादसे में मोहन सरकार का एक्शन

Jabalpur Cruise Sink: जबलपुर में हुए क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. इसमें क्रूज डूबने की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई थी. शुरुआती जांच में पता चला था कि बारिश और तेज हवाओं के अलर्ट के बाद भी क्रूज का संचालन हो रहा था. अब मोहन सरकार एक्शन में आ गई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की पूरी तैयारी कर ली है.

कई लोगों की सेवाएं कर दीं समाप्त
जबलपुर में बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे में लापरवाही के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई है. क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई हैं. होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच संस्थित की गई है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव का सख्त निर्देश है कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. इसके अलावा पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है.



Source link