Last Updated:
Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलॉन्ग की कोर्ट ने राजा रघुवंशी मर्डर केस में मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की जमानत याचिका खारिज कर दी है. ये याचिका तकनीकी आधार पर खारिज की गई है. सोनम को बेल मिलने के बाद राज ने भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उसे राहत नहीं मिली है.
राज कुशवाहा की जमानत याचिका हुई खारिज
रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता
Raja Raghuvanshi Murder Accused Raj Kushwaha: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इस केस में उस समय बड़ा मोड़ आया, जब राजा की पत्नी और हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट ने जमानत दे दी. इसके बाद कोर्ट ने हत्याकांड के दूसरे आरोपी सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा की जमानत याचिका पर भी सुनवाई की और फैसला सुरक्षित रख लिया. अब शिलॉन्ग कोर्ट ने राज की बेल की अर्जी को खारिज कर दिया है और उसे फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा.
सोनम की जमानत रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट गए राजा के परिवार वाले
शिलॉन्ग पुलिस ने अपनी जांच में सोनम और राज को राजा की हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया था. अब सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए शिलॉन्ग पुलिस हाईकोर्ट जाएगी. इसके अलावा सोनम रघुवंशी की जमानत पर राजा रघुवंशी के परिवाले बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए. बताया जा रहा है कि राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी भी जल्द हाईकोर्ट में सोनम की जमानत रद्द करने के लिए आवेदन करेंगे. राजा का परिवार सीबीआई जांच की मांग भी कर रहा है.
शिलॉन्ग की घाटी में पड़ा हुआ मिला था राजा रघुवंशी का शव
सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की शादी मई 2025 में हुई थी. इसके बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघायल के शिलॉन्ग गए थे. जहां कुछ दिनों बाद ही दोनों लापता हो गए. फिर राजा का शव शिलॉन्ग की एक घाटी में पड़ा हुआ मिला. जहां उनके शरीर पर कई धारदार हथियार के निशान थे. बाद में पुलिस ने वह हथियार भी बरामद किया था. फिर शक की सुई पत्नी सोनम की तरफ घूमी थी, क्योंकि राजा की हत्या के बाद से ही वह भी लापता थी.
इसके बाद पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया था. बाद में उसके प्रेमी राज कुशवाहा को पुलिस ने दबोचा था. पुलिस ने दोनों पर ही राजा की हत्या करने और उसकी साजिश रचने के आरोप लगाए थे. फिलहाल सोनम जेल से बाहर है, लेकिन प्रेम राज को अभी जेल में रहना होगा.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें