Jabalpur Cruise Live: जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 9 की मौत, 28 लोगों को किया रेस्क्यू

Jabalpur Cruise Live: जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 9 की मौत, 28 लोगों को किया रेस्क्यू


Last Updated:

Jabalpur Boat Accident LIVE: रातभर NDRF और SDRF की टीम द्वारा डूबी हुई क्रूज को निकालने का ऑपरेशन जारी रहा. उजाला होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई. टीम क्रूज को बाहर निकालने में लगी है. क्रूज को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है.

Zoom

क्रूज को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है.

रिपोर्ट- श्रीनिवास, जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसे (Jabalpur Boat Accident LIVE) में देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा. हादसे की खबर मिलते ही क्रूज यात्रियों के घरवाले भी मौके पर पहुंचने लगे थे. सभी लोग बचाए गए क्रूज यात्रियों के इलाज आदि की व्यवस्था में लगे हुए थे. रातभर NDRF और SDRF के जवानों द्वारा डूबी हुई क्रूज को निकालने का ऑपरेशन जारी रहा. सुबह होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई. टीम क्रूज को बाहर निकालने में लगी है. क्रूज को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है. क्रूज बाहर आने के बाद ही मृतकों की संख्या का सही आकलन हो पाएगा. अब तक 9 शवों को बाहर निकाला जा चुका है. लोक निर्माण मंत्री, पर्यटन मंत्री, सांसद, विधायक, एडीजी, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला पूरी रात से मौके पर मौजूद है.

जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 9 की मौत
सेना के जवानों और NDRF द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभी तक 28 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. 9 सैलानियों के शवों को बरामद किया गया है. 5 से 6 सैलानियों के लापता होने की खबर है. रेस्क्यू टीम द्वारा पानी में डूबे क्रूज को निकालने के लिए रैंप बनाया जा रहा है. क्रूज को क्रेन की मदद से निकाला जाएगा. तमाम जनप्रतिनिधि सहित आला अधिकारी मौके पर हैं.

जबलपुर बरगी डैम हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स अकाउंट से जबलपुर के बरगी डैम हादसे पर संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने लिखा, ‘जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है. लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है. जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है. इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.’



Source link