MP में कांग्रेस MLA ने बोली ऐसी बात, BJP सांसद ने तुरंत दी चश्मा बदलने की सलाह

MP में कांग्रेस MLA ने बोली ऐसी बात, BJP सांसद ने तुरंत दी चश्मा बदलने की सलाह


Last Updated:

मध्य प्रदेश में जून में तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं और इसके लिए अभी से सियासत गर्म है. बीजेपी दो राज्यसभा सीटें आराम से जीत सकती हैं. वहीं अगर विधायक क्रॉस वोटिंग ना करें, तो कांग्रेस भी एक सीट जीत सकती है. कांग्रेस के कई विधायक कोर्ट केस में फंसे हुए हैं और राजेंद्र भारती की तो सदस्यता भी रद्द हो चुकी है. ऐसे में अब चुरहट से कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Zoom

राज्यसभा चुनाव को लेकर अजय सिंह ने कही ये बात

Ajay Singh On MP Rajya Sabha Election: सीधी जिले में कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अब सीधी की जनता पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और वह समझ गई है कि बीजेपी केवल उनके वोट का इस्तेमाल कर रही है. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद स्थिति साफ हो जाएगी. अजय सिंह के बयान पर बीजेपी सांसद राजेश मिश्रा ने उन पर पलटवार किया है.

राज्यसभा चुनाव में संभावित क्रॉस वोटिंग को लेकर अज उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने बीजेपी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि यह सब बीजेपी की कल्पना मात्र है और चुनाव होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस के सभी विधायक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं.

अजय सिंह ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
अजय सिंह ने कहा कि बीजेपी की नजर में आम जनता की समस्याओं का कोई महत्व नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता को नजरअंदाज कर दिया जाता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर मजबूती से काम कर रही है और यह काम दिखावे के बजाय गोपनीय तरीके से किया जा रहा है, जिससे संगठन को मजबूत आधार मिल रहा है.

सरकार बनाने के लिए ठोकी ताल
मध्य प्रदेश की राजनीति को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाना है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया.

बीजेपी सांसद ने कही ये बात
इस पूरे मामले पर सीधी से BJP सांसद राजेश मिश्रा ने कांग्रेस को चश्मा ठीक करने की सलाह दी है और बताया की कांग्रेस नेताओं से मिलने के लिए जनता को दलालों के पास से जाना पड़ता था. जनता सीधे कभी कांग्रेस नेताओं से मिल ही नहीं पाती थी. आज आमजन BJP के सांसदों और विधायकों से सीधा मिल सकते हैं.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link