Last Updated:
जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस हासे में कई लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 28 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू भी कर लिया गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर मां-बेटे की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और उसे इस हादसे से जोड़ा जा रहा है. वहीं, प्रशासन ने इस तस्वीर को लेकर सख्त रुख अपनाया है. आखिर क्या है इस मां-बेटे की वायरल तस्वीर की हकीकत, आइये जानते हैं..
बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल फोटो
जबलपुर. आज मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में एक बेहद ही दर्दनाक क्रूज हादसा हुआ. जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद सोशल मीडिया पर भ्रामक तस्वीरों और सूचनाओं का दौर शुरू हो गया है. हादसे के बाद एक मां-बेटे की भावुक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसे कई यूजर्स इस दुर्घटना से जोड़कर शेयर कर रहे थे. अब प्रशासन ने इस तस्वीर को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है.
जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट जारी कर साफ किया कि वायरल हो रही मां-बेटे की फोटो का बरगी क्रूज दुर्घटना से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने बताया कि यह तस्वीर या तो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जनरेट की गई है या फिर किसी अन्य स्रोत से ली गई है. कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि ऐसी भ्रामक तस्वीरों और खबरों को शेयर करने से बचें.
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर तेज हो गया, जिससे पीड़ित परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें. साथ ही चेतावनी दी गई है कि फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
अब तक 9 लोगों की मौत
जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में गुरुवार देर शाम क्रूज डूब गया. क्रूज सैर के दौरान मौसम अचानक बदला गया और तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें उठने लगी. कुछ ही मिनटों में क्रूज डगमगाने लगा. यात्रियों ने किनारे लौटने की अपील की, लेकिन हालात बिगड़ते गए. क्रूज पलटा और डैम में डूब गया था.
रातभर NDRF और SDRF की टीम द्वारा डूबी हुई क्रूज को निकालने का ऑपरेशन जारी रहा और रहात बचाव का काम किया जा रहा है. सेना के जवानों और NDRF द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभी तक 28 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. 9 सैलानियों के शवों को बरामद किया गया है. 5 से 6 सैलानियों के लापता होने की खबर है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें