TVS का दबदबा! Bajaj-Ather की तेज रफ्तार, Ola निकला फिसड्डी

TVS का दबदबा! Bajaj-Ather की तेज रफ्तार, Ola निकला फिसड्डी


इंडियन कार मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2026-27 के पहले महीने ही देखने को मिला. देश की EV टू-व्हीलर कंपनियों ने पिछले महीने कुल 148,677 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मार्त 2026 में बिकी 192,000 यूनिट के बाद अब तक का सेकेंड हाईएस्ट सेल्स रिकॉर्ड है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो TVS पिछले महीने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचने वाली कंपनी रही. इसके अलावा, Bajaj Auto और Ather Energy की मांद बढ़ी. वहीं, Ola Electric एकमात्र कंपनी रही जिसने सालाना स्तर पर गिरावट का सामना किया है. आइए, कंपनी वाइज़ टॉप-10 की रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

TVS Motor

सेल के मामले में पहले नंबर पर टीवीएस है. पिछले महीने इसकी कुल 37,661 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं कुल 19, 176 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 96 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. टीवीएस की सफलता का क्रेडिट आईक्यूब को जाता है.

Bajaj Auto

लिस्ट में दूसरे नंबर पर बजाज ऑटो है. अप्रैल 2026 में इसकी कुल 32,883 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं कुल 19,162 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 72 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Ather Energy

सेल के मामले में तीसरे नंबर पर एथर है. पिछले महीने इसकी कुल 27,024 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी 13,332 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 103 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hero Vida

चौथे नंबर पर विडा है. अप्रैल 2026 में इसको कुल 15,230 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 6150 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 148 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Ola Electric

सेल घटने के बावजूद भी ओला ने टॉप-5 की लिस्ट में खुद को बरकरार रखा है. पिछले महीने इसे 12,166 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 19,824 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 39 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 कंपनियों के अलावा पिछले महीने Greaves Electric की 6884 यूनिट, River Mobility की 3198 यूनिट, Bgauss Auto की 3065 यूनिट, Simple Energy की 1188 यूनिट और Bounce Electric की मात्र 1077 यूनिट बिकी हैं.



Source link