कल्लू कुशवाहा हत्याकांड: फरार आरोपी के घर पुलिस की दबिश: साहब सिंह यादव घर पर नहीं मिले, तलाश जारी; 6 पर दर्ज हुआ थे केस – datia News

कल्लू कुशवाहा हत्याकांड: फरार आरोपी के घर पुलिस की दबिश:  साहब सिंह यादव घर पर नहीं मिले, तलाश जारी; 6 पर दर्ज हुआ थे केस – datia News




दतिया में वार्ड क्रमांक-1 के पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी साहब सिंह यादव की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस ने शनिवार दोपहर सिरोल गांव स्थित उसके घर पर दबिश दी। हालांकि पुलिस को यहां ताला लगा मिला और टीम खाली हाथ लौट आई। पुलिस अब आरोपी के अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। गौरतलब है कि 31 मार्च की सुबह दतिया शहर में दिनदहाड़े सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा सामने आया था। इस हत्याकांड ने शहर में सनसनी फैला दी थी और पुलिस पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया था। 6 लोगों पर दर्ज हुआ था केस
मामले में पुलिस ने छोटू कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, प्रवीण वाल्मीकि और साहब सिंह यादव के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। इनमें से छोटू, सुधीर और गोलू कुशवाहा ने पुलिस के समने सरेंडर कर दिया था। जबकि बाद में पुलिस ने उमेश कुशवाहा और प्रवीण वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में साहब सिंह यादव ही एकमात्र फरार आरोपी बचा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसपी सूरज कुमार वर्मा ने फरार आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा का कहना है कि आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link