क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 23 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 23 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार


Last Updated:

राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है.

Zoom

23.14 ग्राम एमडी ड्रग्स

भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एमपी नगर जोन-1 क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के पास दबिश देकर दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 23.14 ग्राम एमडी (मेथिलीन डाइऑक्सी मेथामफेटामाइन) ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है.पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी ग्राहक को एमडी ड्रग्स सप्लाई करने के इरादे से मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे थे. इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से ड्रग्स के साथ-साथ मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनके जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिहान भोपाल में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करता था. उसका नेटवर्क अन्य राज्यों तक फैला हुआ हो सकता है. पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है, ताकि नशे के इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके.दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कितनी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई की है और किन-किन लोगों को इस नेटवर्क में शामिल किया गया है.

23.14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
इस कार्रवाई को भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि शहर में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे और ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल, क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच में जुटी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है



Source link