ग्वालियर के महाराजपुरा थाना का फाइल फोटो
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक युवती ने सेना में पदस्थ फौजी को ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 6.17 लाख रुपए की ठगी कर ली
.
पीड़ित अजय सिंह (37), निवासी शताब्दीपुरम, की फेसबुक पर नंदिनी शर्मा नाम की युवती से दोस्ती हुई थी। युवती ने खुद को एक ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा बताया और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। शुरुआत में अजय सिंह ने दो बार छोटी रकम निवेश की, जिसमें उन्हें फायदा भी मिला। इससे उनका भरोसा बढ़ गया।
पहले लिया लाम, ज्यादा रकैम पहुंची तो हो गई गायब
इसके बाद अजय सिंह ने यूपीआई के जरिए 3 लाख 32 हजार रुपए और आरटीजीएस के माध्यम से 2 लाख 85 हजार रुपए ट्रेडिंग के नाम पर बताए गए बैंक ऑफ इंडिया के खाते में जमा कर दिए। लेकिन जैसे ही बड़ी रकम निवेश की गई, युवती ने संपर्क तोड़ दिया और फेसबुक पर भी गायब हो गई।
फौजी को प्रॉफिट का लालच पड़ा भारी
काफी समय तक पैसे वापस न मिलने पर अजय सिंह को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। मामला जांच के लिए महाराजपुरा थाना पुलिस को सौंपा गया है।
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर फंसाया था
महाराजपुरा थाना के सब इंस्पेक्टर राजीव सिंह सोलंकी के अनुसार, फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर यह ठगी की गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि भेजी गई रकम किन-किन खातों में ट्रांसफर हुई है और आरोपियों तक कैसे पहुंचा जाए।