Last Updated:
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट ने बेल दी थी, जबकि पुलिस की शुरुआती जांच में उसे हत्या और उसकी साजिश रचने का मास्टरमाइंड बताया गया था. फिर पता चला कि केस में कुल 90 गवाह थे, जिसमें से सिर्फ 8 ही गवाही हो पाई थी. सोनम की बेल से राजा के परिवार वाले दुखी नजर आए. अब राजा की मां का बयान सामने आया है.
राजा रघुवंशी की मां ने कोर्ट से लगाई गुहार
रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता
Raja Raghuvanshi Mother Uma: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग की एक कोर्ट ने जमानत दे दी थी, लेकिन प्रेमी राज कुशवाहा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. सोनम की बेल के बाद राजा के परिवार वाले बिल्कुल खुश नजर नहीं आए और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात भी कही. अब राजा की मां ने कोर्ट से गुहार लगाई है.
राजा की मां ने कोर्ट से सोनम को वापस जेल में डालने की कही बात
सोनम रघुवंशी की जमानत से राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी बिल्कुल खुश नहीं हैं. दुखी मां ने कोर्ट से गुहार लगाते हुए कहा कि बाकी लोगों को जमानत नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जज साहब पुलिस से चूक हुई आपसे आस लगाकर बैठे हैं. आपसे चूक नहीं होगी हमें पूरा विश्वास है.
सोनम मुंह दिखाने लायक नहीं है. इंदौर की पब्लिक और रघुवंशी समाज के लोग भड़के हुए हैं वो कभी इंदौर नहीं आएगी. जज साहब आपसे विनती है वापस से सोनम को जेल में डाल दो.
राजा को याद करके भावुक हुई मां उमा रघुवंशी
राजा को याद कर मां ने कहा कि पिछले साल इसी दिन 2 मई को राजा और सोनम शादी की शॉपिंग करने गए थे. आज तक इस बात का दुःख है. राजा को न्याय अभी तक नहीं दिलवा पाई. एक मां को न्यायालय पर भरोसा है. सोनम वापस जेल जाएगी और कोर्ट उसे सजा देगी.
राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय में हनीमून मनाने गए थे. फिर कुछ दिनों बाद वह लापता हो गए. इसके बाद उनका शव शिलॉन्ग की एक घाटी में पड़ा हुआ मिला था. उनकी मौत के बाद से ही सोनम भी गायब थी. इसी वजह से शक की सुई उस पर घूम गई. बाद में पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया था.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें