नरसिंहपुर में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश: बिजली आपूर्ति बाधित हुई, गर्मी से मिली राहत – Narsinghpur News

नरसिंहपुर में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश:  बिजली आपूर्ति बाधित हुई, गर्मी से मिली राहत – Narsinghpur News




नरसिंहपुर जिले में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर करीब 3 बजे तेज हवाओं के साथ बादलों की गरज-चमक शुरू हो गई, जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। इसके बाद शाम 4 बजे हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। तेज हवाओं के कारण एहतियात के तौर पर नरसिंहपुर शहर और आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। यह कदम किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए उठाया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के इस अचानक बदलाव ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं के चलते जनजीवन भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।



Source link