निवाड़ी तिगेला पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: यूपी के तीन युवकों की मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे युवक – Niwari News

निवाड़ी तिगेला पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:  यूपी के तीन युवकों की मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे युवक – Niwari News




निवाड़ी जिले के निवाड़ी तिगेला के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में यूपी के तीन युवकों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात 12 बजे की है। तीनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। निवाड़ी तिगेला के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान नाथूराम (34), मनोज और दयाल के रूप में हुई है, जो सभी उत्तर प्रदेश के कटेरा निवासी थे। हादसे के बाद ट्रक चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक राजस्थान नंबर का था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना परिजनों को रात करीब 2 बजे मिली। मृतक नाथूराम के भाई मतादिन ने बताया कि नाथूराम (34) उनके भाई थे और उनके साथ मनोज और दयाल भी बाइक पर सवार थे। मृतक के परिजन शंकर ने पुष्टि की कि ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link