पति ने पत्नी पर ही चला दी गोली, भागा-भागा थाने पहुंचा बेटा, हिरासत में बिल्डर

पति ने पत्नी पर ही चला दी गोली, भागा-भागा थाने पहुंचा बेटा, हिरासत में बिल्डर


Last Updated:

Gwalior Firing News: ग्वालियर की पॉश टाउनशिप ‘द लिगेसी प्लाजा’ में घरेलू विवाद के दौरान एक बिल्डर ने अपनी पत्नी को डराने के लिए लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी. इस घटना से डरे बिना, उनके बेटे कुशाग्र ने पुलिस थाने जाकर अपने पिता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. जानें पूरी घटना…

Zoom

AI Image

Gwalior News: शहर की सबसे पॉश टाउनशिप में शुमार ‘द लिगेसी प्लाजा’ उस वक्त गोलियों की आवाज से थर्रा उठा, जब एक नामी बिल्डर ने घरेलू झगड़े में अपनी पत्नी को डराने के लिए फायरिंग कर दी. भिंड रोड स्थित गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की इस घटना ने सबको चौंका दिया है. आरोपी की पहचान बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर सुरेंद्र विक्रम सिंह के रूप में हुई है.

आवेश में खोया आपा
पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र विक्रम सिंह का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई. विवाद इतना बढ़ा कि सुरेंद्र सिंह ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया. उन्होंने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और ट्रिगर दबा दिया. गोली घर की दीवार या छत पर जाकर लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

बेटे ने पेश की मिसाल
इस पूरी घटना का सबसे साहसी पहलू आरोपी का बेटा कुशाग्र रहा. जिस समय फायरिंग हुई, कुशाग्र घर में ही मौजूद था. पिता की इस हिंसक हरकत से वह आहत हो गया. वह डरा नहीं, बल्कि सीधे गोला का मंदिर थाने जा पहुंचा. उसने पुलिस को साफ लफ्जों में पिता की करतूत बताई और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अक्सर घर में विवाद करते हैं और इस बार उन्होंने हथियार का इस्तेमाल किया.

पुलिस की कड़ी कार्रवाई
शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम ‘द लिगेसी प्लाजा’ पहुंची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र विक्रम सिंह को हिरासत में ले लिया है. उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई है. ग्वालियर की एएसपी अनु बेनीवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र सिंह का शस्त्र लाइसेंस रद्द कराया जाएगा. इस घटना के बाद से पॉश कॉलोनी के निवासियों में अब भी दहशत का माहौल है

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link