मंदसौर में रविवार को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी: मेंटेनेंस के चलते सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बाधित, कई इलाके प्रभावित होंगे – Mandsaur News

मंदसौर में रविवार को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी:  मेंटेनेंस के चलते सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बाधित, कई इलाके प्रभावित होंगे – Mandsaur News




मंदसौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। सहायक यंत्री के अनुसार, 33/11 केवी लाइनों के मानसून पूर्व रखरखाव कार्य के चलते यह बिजली कटौती की जा रही है। कंपनी के मुताबिक, बिजली आपूर्ति सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक, कुल चार घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह कार्य 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर अंतर्गत 132 केवी चंबल कॉलोनी उपकेंद्र पर किया जाएगा। इस दौरान बीएसएनएल कार्यालय, विकास ट्यूब, उच्च दाब कलेक्शन, चंबल कॉलोनी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। समय में हो सकता है बदलाव विद्युत कंपनी ने बताया कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में परिवर्तन (घटाया या बढ़ाया) किया जा सकता है। कंपनी ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। साथ ही सलाह दी है कि लोग अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।



Source link