मई में लगाएं बैंगन की ये दमदार किस्म, 60 दिन में आमदनी शुरू, 6 महीने तक करते रहें तुड़ाई

मई में लगाएं बैंगन की ये दमदार किस्म, 60 दिन में आमदनी शुरू, 6 महीने तक करते रहें तुड़ाई


होमताजा खबरकृषि

मई में लगाएं बैंगन की ये दमदार किस्म, 60 दिन में आमदनी शुरू, 6 महीने तक तुड़ाई

Last Updated:

Baingan Kheti: मई की शुरुआत के साथ उत्तर भारत में भीषण गर्मी जारी है, लेकिन 15 जून के बाद मानसून सक्रिय होने की संभावना है. बारिश शुरू होते ही बाजार में सब्जियों की आवक घटती है और मांग बढ़ जाती है. ऐसे में किसानों के लिए बैंगन की खेती फायदेमंद विकल्प बन सकती है. जानें इस बीज की खासियत…

Agri Tips: मई में किसान भाइयों के लिए बैंगन की खेती हमेशा से फायदे का सौदा रही है. बैंगन की खेती में लागत कम और मुनाफा अधिक मिलता है. बैंगन एक ऐसी सब्जी है, जिसकी खेती लगभग हर क्षेत्र में आसानी से की जा सकती है और इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है. बैंगन की फसल 6 से 7 महीने तक उत्पादन देती रहती है. ऐसे में किसान एक बार फसल लगाकर लंबे समय तक लाभ कमा सकते हैं. वहीं, बारिश के बाद जब अन्य हरी सब्जियों की आवक कम हो जाती है, तब बाजार में बैंगन की कीमतें बढ़ जाती हैं.

60 दिन में आमदनी होगी शुरू 
सीधी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक प्रमुख डॉ. शैलेंद्र गौतम ने बताया कि बैंगन की खेती में उन्नत किस्मों का चयन करना बेहद जरूरी है. सही किस्म से उत्पादन बढ़ता है और बाजार में अच्छी कीमत मिलती है. इसी कड़ी में NHB 1233 किस्म को काफी बेहतर माना जाता है. यह किस्म कम लागत में अधिक उत्पादन देने के लिए जानी जाती है और बाजार में इसकी मांग भी अच्छी है. इस किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली बलुई दोमट या दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है. एक हेक्टेयर खेत में इसकी खेती के लिए लगभग 200 से 250 ग्राम बीज पर्याप्त है. यह फसल 55 से 60 दिन में पहली तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है, जिससे किसानों की जल्द आमदनी शुरू हो जाती है.

1 हेक्टेयर में 800 कुंटल पैदावार
उत्पादन की बात करें तो NHB 1233 किस्म एक हेक्टेयर में 700 से 800 क्विंटल तक पैदावार दे सकती है. ऐसे में किसान कम समय में लाखों रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. वर्तमान में मंडियों में बैंगन का भाव 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है, जो किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. किसान पूरनलाल कुशवाहा ने लोकल 18 को जानकारी बताया कि बैंगन की खेती में लागत भी ज्यादा नहीं आती. लगभग 2 एकड़ में इसकी खेती करने पर 60 से 70 हजार रुपये तक खर्च आता है.

6 महीने तक लगातार तुड़ाई
वहीं, आधुनिक तकनीकों जैसे मल्चिंग (पन्नी) और ड्रिप सिंचाई अपनाने से लागत नियंत्रित रहती है और उत्पादन बढ़ता है. इन तकनीकों से पानी की बचत होती है, खरपतवार कम उगते हैं और पौधों की वृद्धि तेजी से होती है. बैंगन की खासियत है कि यह फसल 2 महीने में ही फल देना शुरू कर देती है. लगातार 6 महीने तक तुड़ाई होती रहती है. बार-बार फल देने की क्षमता ही इसे किसानों के लिए मुनाफे का सौदा बनाती है. ऐसे में अगर किसान सही तकनीक और उन्नत किस्मों का इस्तेमाल करें, तो मई में बैंगन की खेती शुरू कर बेहतर कमाई कर सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link