युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया: गुना में घर से जबरन बुलाकर ले गया दोस्त; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, संदेही फरार – Guna News

युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया:  गुना में घर से जबरन बुलाकर ले गया दोस्त; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, संदेही फरार – Guna News




गुना के सिरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इकोदिया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर जबरन ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक सीताराम के परिजन उत्तम सिंह बारेला और पिता रमचा बारेला के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे गांव का ही जयसिंह, सीताराम को उसकी मर्जी के खिलाफ गाड़ी में बैठाकर ले गया। परिजनों ने विरोध किया, लेकिन उसने जल्द लौटने की बात कहकर उसे साथ ले गया। अगले दिन सुबह मिली मौत की खबर परिजनों के मुताबिक, इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब 8 बजे सीताराम की मौत की सूचना मिली। नगेमा के चौकीदार ने इकोदिया के चौकीदार को घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि जब शनिवार सुबह जयसिंह से सीताराम के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि वह खेरीखता में उतर गया था। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। परिजनों ने बताया कि नगेमा में पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि जयसिंह डॉक्टर को लाने की बात कहकर सीताराम को वहीं छोड़कर चला गया था। पुलिस-एम्बुलेंस को सूचना देने से भी रोका आरोप है कि घटना के दौरान जयसिंह ने पुलिस या एम्बुलेंस को फोन करने से भी मना किया। परिजनों का कहना है कि यदि वह निर्दोष था, तो पूछताछ के दौरान भागता क्यों। मृतक के पिता रमचा बारेला ने पुलिस को आवेदन देकर जयसिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जयसिंह ने ही सीताराम को जबरन ले जाकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link