वैभव को स्टैंड ऑफ देना जैमीसन को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर हो रही थू थू

वैभव को स्टैंड ऑफ देना जैमीसन को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर हो रही थू थू


होमखेलक्रिकेट

वैभव को स्टैंड ऑफ देना जैमीसन को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर हो रही थू थू

Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसी तबाही मचाई है कि उनका विकेट अब विराट कोहली जैसे दिग्गज को आउट करने बराबर लगने लगा है. दिल्ली कैपिटल्स के काइल जैमीसन ने इस युवा का विकेट लेने के बाद जब उनके खिलाफ अग्रेशन दिखाया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्लास लगा दी. उनको याद दिलाया कि वैभव सिर्फ 15 साल के हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी को स्टैंड ऑफ देकर बुरे फंसे काइल जैमीसन

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गेंदबाजों की ताबड़तोड़ कुटाई कर रहे राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला शुक्रवार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खामोश रहा. 250 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले इस बल्लेबाज को काइल जैमीसन ने आउट किया. बड़े बड़े बॉलर की जमकर पिटाई करने वाले इस 15 साल के बैटर का विकेट किसी भी टीम के लिए सबसे अहम हो चुका है. ऐसे में जब चौका खाने के बाद जैमीसन ने वैभव को आउट किया तो उनका अग्रेशन देखने लायक था. ये उनकी टीम को तो पसंद आया लेकिन फैंस ने लताड़ लगा दी.

वैभव दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. DC के न्यूजीलैंड तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने शानदार यॉर्कर फेंकी, जिससे सूर्यवंशी के पास कोई जवाब नहीं था. जैमीसन ने विकेट लेने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया, सूर्यवंशी के सामने जोर-जोर से ताली बजाई. 15 साल के  खिलाड़ी को जैसे स्टैंड ऑफ दिया माने किसी महान बैटर का विकेट हासिल किया हो. सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिक्रिया की कई लोगों ने आलोचना भी की.



Source link