गर्मियों की छुट्टियों के देखते हुए रेलवे से इंदौर से मुंबई तक के लिए एक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को 23:20 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी। अगले दिन दोपहर 1 बजे बजे इंदौर पहुंचेगी। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से यात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 09079/09080 मुंबई सेंट्रल–इंदौर एसी सुपरफास्ट स्पेशल दोनों दिशाओं में 17-17 फेरे चलेगी। यह ट्रेन 3 मई, 2026 से 28 जून, 2026 तक चलेगी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 09080 इंदौर–मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को 17:00 बजे इंदौर से प्रस्थान करेगी। अगले दिन 7:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 4 मई, 2026 से 29 जून, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम एवं उज्जैन स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09079 एवं 09080 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है।
Source link