Last Updated:
who is Hunain Shah: पाकिस्तान सुपर लीग के क्वालीफायर में हैदराबाद किंग्समैन के युवा तेज गेंदबाज हुनैन शाह ने कमाल कर दिया. इस्लामाबाद यूनाइटेड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रनों की दरकार थी, लेकिन हुनैन ने अपनी घातक यॉर्कर से मैच पलट दिया. उन्होंने न केवल अहम विकेट लिए, बल्कि दबाव में भी गजब का संयम दिखाया. बड़े भाई नसीम शाह की तरह ही उन्होंने सटीक गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया. उनकी इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत हैदराबाद अब फाइनल में बाबर आजम की पेशावर जाल्मी से भिड़ेगी.
हुनैन शाह ने लगातार पांच गेंदें यॉर्कर फेंककर बने स्टार.
नई दिल्ली. क्रिकेट की पिच पर अक्सर खेल का रुख एक गेंद या एक ओवर से बदल जाता है. लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग के क्वालीफायर मुकाबले में जो हुआ, वह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि एक ‘मास्टरक्लास’ था. 22 वर्षीय हुनैन शाह ने आखिरी ओवर में मात्र 5 रनों का बचाव करके हैदराबाद किंग्समैन को फाइनल का टिकट दिला दिया. यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि एक युवा गेंदबाज के धैर्य और मेहनत की कहानी है. इस्लामाबाद यूनाइटेड जीत की दहलीज पर खड़ी थी. लक्ष्य था 187 रनों का. न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन बेहतरीन लय में थे और क्रीज पर फाहीम अशरफ जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद थे. लेकिन 17वें ओवर में हुनैन शाह ने जो किया, उसने मैच का रुख मोड़ दिया. उन्होंने चैपमैन को 43 रनों के स्कोर पर आउट किया और दबाव का ऐसा जाल बुना कि इस्लामाबाद के लिए लक्ष्य पहाड़ जैसा हो गया.
आखिरी ओवर में जब 5 रनों की दरकार थी, तब दबाव चरम पर था. हुनैन शाह (Hunain Shah) का इरादा साफ था छह यॉर्कर, छह गेंद. उन्होंने वही किया. फाहीम अशरफ का विकेट गिरते ही इस्लामाबाद की कमर टूट गई. अंतिम दो गेंदों पर क्रिस ग्रीन और इमाद वसीम जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी हुनैन की सटीक यॉर्कर का कोई जवाब नहीं ढूंढ पाए.हुनैन ने उस ओवर में केवल 3 रन दिए और टीम को 2 रनों से यादगार जीत दिलाई.
हुनैन शाह ने लगातार पांच गेंदें यॉर्कर फेंककर बने स्टार.
Hunain Shah the show stopper !
Steely nerves and brilliant execution to defend 6 runs in the last over !