Aaj ka Singh Rashifal: छोटी बात बन सकती है बड़ी, संभलकर रहें सिंह राशि वाले, रहेगा मिलाजुल

Aaj ka Singh Rashifal: छोटी बात बन सकती है बड़ी, संभलकर रहें सिंह राशि वाले, रहेगा मिलाजुल


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 2 May 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए चतुर्थ चंद्रमा होने के कारण दिन की शुरुआत थोड़ी सामान्य या कमजोर रह सकती है. खासतौर पर आज आपको वाद-विवाद और अनावश्यक बहस से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है.

Aaj Ka Singh Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 दिन शनिवार को सिंह राशि के जातकों के लिए चतुर्थ चंद्रमा होने के कारण दिन की शुरुआत थोड़ी सामान्य या कमजोर रह सकती है. खासतौर पर आज आपको वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है. ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार, आज 2 मई 2026 शनिवार से ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो रही है. इस वर्ष एक अधिकमास भी पड़ रहा है, जो ज्येष्ठ महीने में ही शामिल है. आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित है. सिंह राशि के जातकों के लिए चतुर्थ चंद्रमा होने के कारण दिन की शुरुआत थोड़ी सामान्य या कमजोर रह सकती है. खासतौर पर आज आपको वाद-विवाद और अनावश्यक बहस से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है.

सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
सिंह राशि के लोगों के लिए करियर और शिक्षा के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा. हालांकि, दिन में हल्के-फुल्के मूड के कारण काम में मन कम लग सकता है. कई लोग आज आराम या मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे, लेकिन यह रवैया कार्यक्षेत्र में नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें और किसी भी सहकर्मी या अधिकारी के साथ बहस से बचें. विद्यार्थियों के लिए भी यह दिन संयम रखने का है. पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है, इसलिए सोशल मीडिया या बेकार की चर्चाओं में समय बर्बाद न करें.

सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सतर्कता बहुत जरूरी है. किसी भी तरह की अनावश्यक बहस या विवाद से बचें, क्योंकि इसका असर आपके कामकाज पर पड़ सकता है. आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा और आय के स्रोत बने रहेंगे. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. बिना जरूरत के खर्च करने से बचें, वरना बजट बिगड़ सकता है. निवेश के मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लें और जल्दबाजी से बचें.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है. कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही है. जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, उनकी स्थिति स्थिर बनी रहेगी. वहीं, छोटी-मोटी समस्याओं में राहत मिल सकती है. फिर भी खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी है.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा. वीकेंड होने के कारण आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. कहीं बाहर घूमने या छोटा ट्रिप प्लान करने के योग भी बन रहे हैं. इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा और प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी. यह समय अपने रिश्तों को मजबूत करने के लिए अनुकूल है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार, आज सिंह राशि के जातकों को हनुमानजी के दर्शन करना शुभ रहेगा. इसके साथ ही तुलसी के पत्ते में गुड़ और चने या मिठाई का भोग लगाना लाभकारी माना गया है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link