Last Updated:
मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को फिर से महंगाई का सामना करना पड़ता है, क्योंकि मई महीने से बिजली दरों में 5.36 फीसदी का नया सरचार्ज लागू किया जा रहा है. गर्मी के सीजन लोग बिजली के कई उपकरण चलाते हैं और अब तो सरचार्ज भी लागू किया जा रहा है, जिससे उनका बिल और बढ़कर आएगा.
एमपी में फिर से बढ़े बिजली के दाम (AI तस्वीर)
रिपोर्ट-रमाकांत दुबे
Madhya Pradesh Electricity Tariff Hike: मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है राज्य में मई महीने से बिजली दरों में 5.36 फीसदी का नया सरचार्ज (FPPAS) लागू किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में सीधा इजाफा होगा. खास बात यह है कि अप्रैल 2026 में ही 4.8 फीसदी टैरिफ चार्ज बढ़ाया गया था, और अब एक महीने के भीतर दूसरी बार दरों में बढ़ोतरी से लोगों की चिंता बढ़ गई है और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा.
क्यों लागू करना पड़ा सरचार्ज?
बिजली खरीद समायोजन सरचार्ज (Fuel and Power Purchase Adjustment Surcharge) उपभोक्ताओं के मासिक बिल में जोड़कर वसूला जाता है. बिजली कंपनियों का कहना है कि बिजली खरीद की वास्तविक लागत और अनुमानित लागत के बीच बड़ा अंतर सामने आया है, जिसके कारण यह सरचार्ज लागू करना पड़ा.
एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के अनुसार साल 2026 में बिजली खरीद की वास्तविक लागत 3.97 रुपए प्रति यूनिट रही, जबकि इसका अनुमान 3.66 रुपए प्रति यूनिट लगाया गया था. यानी 0.32 रुपए प्रति यूनिट का अंतर आने से कंपनियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा, जिसे अब उपभोक्ताओं से वसूला जा रहा है.
गर्मी में आएगी और ज्यादा बिल!
अब इस बढ़ोतरी का असर आम-आदमी की जेब पर पड़ेगा. इससे महंगाई बढ़ने की आशंका है. गर्मियों के मौसम में जब लोग एसी, कूलर और दूसरे बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, तो खपत ज्यादा होती है और बिल भी ज्यादा आता है. लेकिन अब सरचार्ज बढ़ने के बाद उन्हें भारी बिल का सामना करना पड़ा सकता है. अब मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं को खर्च में बढ़ोतरी के लिए बिल्कुल तैयार रहना चाहिए. क्योंकि एक ही महीने में दो बार दरों में पैसे बढ़ाए गए हैं.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें