Royal Enfield की रिकॉर्ड सेल! अप्रैल में 1.13 लाख बाइक्स बिकीं, Flying Flea C6 भी लॉन्च

Royal Enfield की रिकॉर्ड सेल! अप्रैल में 1.13 लाख बाइक्स बिकीं, Flying Flea C6 भी लॉन्च


Last Updated:

Royal Enfield ने FY27 की शुरुआत दमदार अंदाज में की है, जहां अप्रैल 2026 में कंपनी ने 31% की शानदार ग्रोथ दर्ज की. घरेलू बाजार में जबरदस्त मांग, Himalayan 450 की जबरदस्त सफलता और Flying Flea C6 के जरिए EV सेगमेंट में एंट्री ने कंपनी को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. आखिर क्या है इस ग्रोथ के पीछे की बड़ी वजह? पूरी डिटेल्स जानने के लिए पढ़ें खबर.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Royal Enfield के लिए FY27 का पहला महीने बेहतर रहा.

Royal Enfield ने FY27 की शुरुआत शानदार तरीके से की है. अप्रैल 2026 में कंपनी ने कुल 1,13,164 मोटरसाइकिलों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल अप्रैल में बिकी 86,559 यूनिट्स की तुलना में 31 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दिखाता है. ये मजबूत घरेलू मांग के कारण संभव हुआ, जबकि एक्सपोर्ट में मामूली गिरावट देखी गई. आंकड़ों पर नज़र डालें, तो घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 37 प्रतिशत बढ़कर 1,04,129 यूनिट्स हो गई.

वहीं, निर्यात 14 प्रतिशत घटकर 9,035 यूनिट्स रह गया, जो पिछले साल 10,557 यूनिट्स तक पहुंच गया था. कुल मिलाकर घरेलू बाजार ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी है. इस मौके पर रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी गोविंदराजन ने कहा कि कंपनी नए वित्तीय वर्ष में मजबूत गति के साथ प्रवेश कर रही है. अप्रैल उनके लिए एक नया माइलस्टोन साबित हुआ है, क्योंकि कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में एंट्री की है.

350 सीसी सेगमेंट का जलवा

350cc सेगमेंट में भी कंपनी ने 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, जो उसके पोर्टफोलियो की व्यापक अपील को दिखाता है. रॉयल एनफील्ड की ये मजबूत शुरुआत न केवल घरेलू बाजार में उसकी पकड़ को दर्शाती है, बल्कि ग्लोबल एक्सपैंशन की दिशा में उसके भविष्य की मजबूत नींव भी रखती है.

Himalayan 450 की सफलता

Himalayan 450 कंपनी के लिए सबसे मजबूत परफॉर्मर साबित हो रही है. ये भारत और ब्राजील में अपनी कैटेगरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली एडवेंचर मोटरसाइकल बन गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी सालाना ग्रोथ 53 प्रतिशत से अधिक रही है और ग्लोबल वॉल्यूम 38,000 यूनिट्स को पार कर चुका है.

EV सेगमेंट में एंट्री

कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक मॉडल Flying Flea C6 हाल ही में लॉन्च किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.79 लाख है, जबकि बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) विकल्प ₹1.99 लाख में उपलब्ध है. फिलहाल ये बेंगलुरु में एक डेडिकेटेड आउटलेट पर उपलब्ध है और जल्द ही अन्य शहरों में भी उपलब्ध होगी. आइए हाल ही में हुए अपडेट पर एक नज़र डालते हैं-

  • Hunter 350 लाइनअप में नया बेस प्रीमियम वेरिएंट पेश किया गया.
  • Brand Finance की रैंकिंग में RE दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल ब्रांड बना. गया है.
  • कंपनी ने Himalayan Base Camp – Ladakh Edition की घोषणा की है.  गा.
  • Heritage Collection और Classic 500 स्केल मॉडल्स के नए कलर ऑप्शन लॉन्च किए गए हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link