Last Updated:
Ujjain News: एमपी के उज्जैन जिले के झारड़ा क्षेत्र में गरोठ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के नायब सूबेदार की मौत हो गई. उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में उनके ससुर घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.
उज्जैन न्यूज (इमेज-freepik)
Ujjain Road Accident: उज्जैन जिले के झारड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय सेना के नायब सूबेदार रामचंद्र पाटिल की मौत हो गई. रामचंद्र पाटिल अंबाला से कर्नाटक के बेलगांव जा रहे थे. इसी दौरान गरोठ हाईवे पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे के समय कार में उनके ससुर गोविंद पाटिल भी मौजूद थे. वे इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य सदस्य पहले ही ट्रेन से बेलगांव के लिए रवाना हो चुके थे, जबकि रामचंद्र पाटिल और उनके ससुर कार से यात्रा कर रहे थे.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस हादसे की सूचना मिलते ही झारड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झारड़ा सिविल अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उज्जैन लाया गया, जहां से मोबाइल एंबुलेंस के जरिए इसे कर्नाटक के बेलगांव भेजा गया.
इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है. सेना के जवान की अचानक हुई मौत से परिवार और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें