घर पर कब्जा लेकिन पर्याप्त मुआवजा नहीं, सड़कों पर उतर आए ग्रामीण दे दी चेतावनी

घर पर कब्जा लेकिन पर्याप्त मुआवजा नहीं, सड़कों पर उतर आए ग्रामीण दे दी चेतावनी


Last Updated:

रुंझा और मझगांव डैम को लेकर क्षेत्र में असंतोष खुलकर सामने आने लगा है. तपती धूप के बीच विश्राम गंज में दर्जनों गांवों के आदिवासी किसान परिवार सड़कों पर उतर आए हैं और अपना हक मांग रहे हैं. किसानों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा की सहमति और पर्याप्त जानकारी दिए ही उनकी जमीन और घरों का अधिग्रहण कर लिया गया, जिससे वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.

Zoom

आंदोलन करते हुए गांव वाले

पन्ना. केन-वेतवा लिंक परियोजना के बाद रुंझा डैम व मझगांव डैम परियोजना को लेकर आन्दोलन अब तेज होता जा रहा है. तपती धूप के बीच विश्राम गंज में दर्जनों विस्थापित गांवों के आदिवासी किसान परिवार आंदोलन कर रहे हैं. किसानों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा और पारदर्शिता के जमीन और घरों का अधिग्रहण किया गया. मुआवजा राशि और विस्थापन पैकेज बहुत कम दिया गया. किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं. और चेतावनी दी है कि समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा. और डैम का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं होगा. ऐसे में अब सिंचाई विभाग की टेंशन बढ़ गई है.

आंदोलनकारी ममता आदिवासी ने कहा कि हम लोगों को कोई जानकारी नहीं दी गई. न हमारे गांव में ग्राम सभा आयोजित की गई. 5 लाख का पैकेज दिया गया है. ऐसे में हम जमीन खरीदे या घर बनाएं. हमारे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है. मकान जगह जमीन से बेघर हो रहे हैं. 12 लाख 50 हजार का पैकेज दिया जाए और जो बच्चे 2026 में 18 वर्ष के हुए हैं उन्हें भी पैकेज दिया जाए.

शर्त ना मानने पर होगा महाआंदोलन
इसी प्रकार बिट्टी बाई आदिवाशि ने कहा कि हमारा सब कुछ छीना जा रहा है. हमें पति पत्नी का पैकेज नहीं दिया. सिर्फ जमीन का मुआवजा दिया है. जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करेगी. तब तक यही बैठेंगे. यह आंदोलन है इसके बाद महाआंदोलन होगा. वहीं सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री सतीश शर्मा का कहना है कि हमारी तरफ से विस्थापन में पारदर्शिता की गई है. 99.5 परसेंट मुआवजा वितरण किया जा चुका है. हमारी तरफ कोई नियम कानून का उल्लंघन नहीं किया गया है. किसान अतिरिक्त मांग कर रहे हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link