आगर तालाब में मिला शव लापता युवक का निकला: तीन दिन से गुमशुदा था, कोतवाली थाने में दर्ज थी रिपोर्ट; परिजनों ने कपड़े से की पहचान – Agar Malwa News

आगर तालाब में मिला शव लापता युवक का निकला:  तीन दिन से गुमशुदा था, कोतवाली थाने में दर्ज थी रिपोर्ट; परिजनों ने कपड़े से की पहचान – Agar Malwa News




आगर-मालवा के रातोड़िया तालाब में शनिवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव जलकुंभी के बीच फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया था। रविवार दोपहर मृतक की शिनाख्त आगर छावनी निवासी गोकुल पिता ओंकार लाल के रूप में हुई। गोकुल मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक पिछले तीन दिनों से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।



Source link