छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात शराब दुकान पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला कर दहशत फैला दी। हमलावरों ने दुकान और बाहर खड़ी चारपहिया गाड़ियों में तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश आते ही गाली-गलौज करने लगे और अचानक पत्थर बरसाने लगे। इसके बाद लाठियों से गाड़ियों को निशाना बनाया, जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए। ठेकेदार ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
शराब ठेकेदार शिवम मिश्रा ने घटना के बाद नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पिछले 15 दिनों में यह दूसरी घटना है। पहले भी हमला हुआ था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लगातार हमलों से जान-माल का खतरा बना हुआ है और व्यापार करना मुश्किल हो गया है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों ने आरोप लगाए कि बदमाशों को संरक्षण मिल रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शहर के बीच हुई इस घटना से लोगों में डर का माहौल है। लगातार हो रही ऐसी वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला दर्ज, आरोपी फरार
बड़ामलहरा थाना प्रभारी शिशिर तिवारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:30 बजे की है। मामले में कन्हैया यादव, दिलीप यादव, मनीष यादव, दीपेश यादव, बुधू यादव सहित अन्य के खिलाफ दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और हंगामा करने का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। देखें तस्वीरें
Source link