मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर (IPEC) के प्रथम चरण का भूमिपूजन करेंगे। यह परियोजना प्रदेश में अधोसंरचना, उद्योग और शहरी विकास को एकीकृत रूप से आगे बढ़ाने की सरकार की रणनीति को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे भोपाल से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे एमआईसीसी नैनोद जाकर भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान एक शॉर्ट फिल्म के माध्यम से कॉरिडोर के स्वरूप, संभावनाओं और इसके क्षेत्रीय प्रभावों को भी प्रस्तुत किया जाएगा। सुपर कॉरिडोर को पीथमपुर निवेश क्षेत्र से जोड़ेगा यह कॉरिडोर इंदौर एयरपोर्ट के समीप स्थित सुपर कॉरिडोर को पीथमपुर निवेश क्षेत्र से जोड़ेगा। इसे एक सुव्यवस्थित औद्योगिक धुरी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे औद्योगिक इकाइयों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही लॉजिस्टिक्स, परिवहन और बाजार तक पहुंच अधिक सुगम और प्रभावी बनेगी। इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के जरिए पीथमपुर निवेश क्षेत्र, लॉजिस्टिक हब, टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों को एकीकृत कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। इससे उत्पादन और वितरण तंत्र में सुधार होगा और उद्योगों के संचालन की प्रक्रिया सरल बनेगी। यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट न केवल इंदौर क्षेत्र के औद्योगिक क्लस्टर्स को मजबूत करेगा, बल्कि मध्य प्रदेश को एक आदर्श निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही इससे प्रदेश में निवेश प्रवाह बढ़ने और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की भी उम्मीद है। निजी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे सीएम कॉरिडोर के भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव महू में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। फिर वहां से लौटकर एयरपोर्ट से तिलक नगर जाएंगे। शाम 5 बजे वे यहां से होटल सेरेटन जाएंगे और वहां से एयरपोर्ट लौटकर शाम 6:50 बजे भोपाल रवाना हो जाएंगे। प्रोजेक्ट की खासियत
Source link