कोल्डड्रिंक का दौर हुआ पुराना, खंडवा में ‘राजस्थानी सोडा शिकंजी’ का जलवा

कोल्डड्रिंक का दौर हुआ पुराना, खंडवा में ‘राजस्थानी सोडा शिकंजी’ का जलवा


Last Updated:

Khandwa News: दुकान पर लगभग 18 फ्लेवर में नींबू सोडा और शिकंजी मिलती है. इनमें लेमन, ऑरेंज, कीवी, काला खट्टा जैसे कई स्वाद शामिल हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर फ्री विकल्प भी उपलब्ध है. हर उम्र और हर जरूरत के लोग इसका आनंद ले सकते हैं.

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर पुराने जमाने का देसी स्वाद लोगों के दिलों पर छा गया है. जहां एक ओर बाजार में कोल्डड्रिंक्स का बोलबाला है, तो वहीं अब काफी संख्या में लोग उनसे दूरी बनाकर ताजे नींबू पानी और कंचे वाली बोतल यानी गोटी सोडा की ओर लौट रहे हैं. शहर में राजस्थानी सोडा शिकंजी नाम की एक खास दुकान इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. इस दुकान को खेमराज कनडॉरे पिछले 6 सालों से चला रहे हैं. उनकी मेहनत और देसी अंदाज ने इस छोटे से व्यवसाय को आज शहर की पहचान बना दिया है. यहां मिलने वाला नींबू पानी और गोटी सोडा पूरी तरह हाथ से तैयार किया जाता है, जो इसे बाकी कोल्डड्रिंक्स से अलग बनाता है. खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले भी घर पर ही तैयार किए जाते हैं, जिससे इसका स्वाद बिल्कुल देसी और ताजा लगता है. यही वजह है कि एक बार पीने वाला बार-बार यहां खिंचा चला आता है.

दुकान पर करीब 18 फ्लेवर में नींबू सोडा और शिकंजी मिलती है. इनमें लेमन, ऑरेंज, कीवी, काला खट्टा जैसे कई स्वाद शामिल हैं. इतना ही नहीं डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर फ्री विकल्प भी उपलब्ध है, जिससे हर उम्र और हर जरूरत के लोग इसका आनंद ले सकते हैं.

नींबू सोडा बनाने की खास प्रक्रिया
नींबू सोडा बनाने की प्रक्रिया भी यहां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है. ग्राहक के सामने ही आरओ के शुद्ध पानी से बोतल भरी जाती है और उसमें CO₂ गैस डालकर ताजा, ठंडा सोडा तैयार किया जाता है. यह पारंपरिक तरीका लोगों को पुराने दिनों की याद दिलाता है और स्वाद को और भी खास बना देता है. गर्मियों के मौसम में इस दुकान पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है. युवा, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी यहां पहुंचकर नींबू पानी और गोटी सोडा का आनंद लेते हैं. खासकर जिला अस्पताल के सामने स्थित यह दुकान लोगों के लिए गर्मी में राहत का बड़ा जरिया बन चुकी है.

पुरानी यादों का प्रतीक
खेमराज कनडॉरे लोकल 18 को बताते हैं कि आज के दौर में लोग धीरे-धीरे फिर से देसी चीजों की ओर लौट रहे हैं. विदेशी कोल्डड्रिंक्स की बजाय अब लोग ताजगी, स्वाद और सेहत के लिए नींबू पानी गोटी सोडा को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आज खंडवा में यह नींबू पानी गोटी सोडा सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि देसी स्वाद, ताजगी और पुरानी यादों का प्रतीक बन चुका है, जो गर्मी में लोगों को राहत देने के साथ-साथ ऊर्जा भी देता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link