दतिया में मेंटेनेंस के चलते कल 5 घंटे बिजली बंद: सुबह 6 से 11 बजे तक रहेगी कटौती; कंपनी ने जारी किया शेड्यूल – datia News

दतिया में मेंटेनेंस के चलते कल 5 घंटे बिजली बंद:  सुबह 6 से 11 बजे तक रहेगी कटौती; कंपनी ने जारी किया शेड्यूल – datia News




दतिया में विद्युत वितरण कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते 4 मई को शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। कंपनी ने बताया कि सुबह 6 बजे से 11 बजे तक संबंधित फीडरों से जुड़े इलाकों में करीब 5 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। जानकारी के अनुसार 33 केवी डगरई और बीकर फीडर सहित 11 केवी चिरुला, गंधारी, दुरसड़ा, परासरी, गुजर्रा, पिपरुआ कला, गोराघाट, केशर परासर, बड़ोनी, सोनागिर, जैन मंदिर, सीतापुर और नया खेड़ा फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। मेंटेनेंस के लिए की जा रही कटौती कंपनी का कहना है कि लाइनों और उपकरणों के सुचारु मेंटेनेंस के लिए यह कटौती की जा रही है, ताकि भविष्य में बाधा रहित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विद्युत कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली कटौती की अवधि में बदलाव संभव है।



Source link