Last Updated:
चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार फिफ्टी लगाकर जीत की कहानी लिखने वाले कार्तिक शर्मा की तारीफ हर तरफ हो रही है. इंडियन प्रीमियर लीग में मिली चौथी जीत के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड ने कहा, कार्तिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन वो खेल बदलना भी जानते हैं.
चेन्नई के कप्तान रुतुराज ने युवा कार्तिक की जमकर तारीफ की
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया. यह इस सीजन इंडियन प्रीमियर लीग में हार्दिक पंड्या के टीम की रुतुराज की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ दूसरी हार थी. सीएसके ने मुंबई को पहले 159 रन पर रोक दिया. अंशुल कम्बोज ने तीन विकेट लिए और नूर अहमद ने दो विकेट अपने नाम किए. इसके बाद कप्तान और युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा ने अर्धशतक लगाकर 11 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.
सीएसके की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन को जसप्रीत बुमराह ने 11 रन पर आउट कर दिया. उर्विल पटेल ने 12 गेंद में 24 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी, लेकिन अल्लाह गजनफर ने उन्हें बोल्ड कर दिया. इसके बाद कार्तिक शर्मा गायकवाड़ के साथ जुड़े और दोनों ने पारी को संभालते हुए सीएसके को आधे रास्ते के बाद 100 के पार पहुंचा दिया. गायकवाड़ ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया. वहीं कार्तिक ने आईपीएल में पहली फिफ्टी जमाते हुए टीम के जीत की कहानी लिखी.
कप्तान रुतुराज ने मैच के बाद कहा, “हमने शुरुआत बहुत अच्छी की, पहले कुछ ओवर में उन्होंने लय पकड़ी, लेकिन उसके बाद हमने वापसी की. कम्बोज वो खिलाड़ी है जो चीजों को सरल रखता है, प्रक्रिया पर टिके रहता है. उसका दिमाग बल्लेबाज की तरह सोचता है. नूर ने भी कुछ बदलाव किए हैं और बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.”
कार्तिक की मैच जिताऊ पारी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, “वह छक्के मारने वाला खिलाड़ी है, लेकिन उसके पास दूसरी तरह का खेल भी है. वह चुनकर गेंदों को खेलता है. हमारे लिए यह बहुत अच्छा संकेत है, जैसा कि मिस्टर क्रिकेट (सीएसके बैटिंग कोच माइक हसी) ने कहा है, अगर वह लय में आ जाए तो हमारे लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है,” गायकवाड़ ने युवा खिलाड़ी की तारीफ करते हुए कहा.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें