CSK को लगा बड़ा झटका, डेब्यू के एक दिन बाद ही IPL से रूल्ड आउट हुआ गेंदबाज

CSK को लगा बड़ा झटका, डेब्यू के एक दिन बाद ही IPL से रूल्ड आउट हुआ गेंदबाज


होमखेलक्रिकेट

CSK को लगा बड़ा झटका, डेब्यू के एक दिन बाद ही IPL से रूल्ड आउट हुआ गेंदबाज

Last Updated:

Ramakrishna Ghosh ruled out: पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू करने वाले रामकृष्णा घोष आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. मैच में गेंदबाजी के दौरान उन्हें पैर में चोट लगी थी. स्कैन के बाद ये पता चला है कि उन्हें फ्रैक्चर है, जिससे वह टूर्नामेंट में आगे के मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे.

Zoom

रामकृष्णा घोष आईपीएल 2026 से हुए बाहर

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू करने वाले रामकृष्णा घोष चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. गेंदबाजी के दौरान घोष को पैर में चोट लगी थी. मैच के बाद उनके चोट को स्कैन किया गया, जिसमें ये पता चला उन्हें फ्रैक्चर हुआ है. ऐसे में घोष अब सीजन के बचे हुए मैचों में नहीं खेल पाए. खुद सीएसके ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी शेयर की है.

रामकृष्णा घोष ने मुंबई के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 3 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. घोष का डेब्यू विकेट सूर्यकुमार यादव का था. उन्होंने अपनी किफायती गेंदबाजी से सबको खूब प्रभावित किया, लेकिन चोट के कारण डेब्यू के एक दिन बाद ही टूर्नामेंट में उनका सफर थम गया.





Source link