अब खुलकर जीवन जी पाएंगे! उज्जैन में बीजेपी का जश्न, गानों पर झूमे कार्यकर्ता

अब खुलकर जीवन जी पाएंगे! उज्जैन में बीजेपी का जश्न, गानों पर झूमे कार्यकर्ता


Last Updated:

Election result 2026: पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में भाजपा जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. सबसे बड़ी जीत बीजेपी को बंगाल में मिलती दिख रही है. बंगाल चुनाव में देखा जाए तो बीजेपी ने तख्ता पलट दिया है. इस जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है. वहीं उज्जैन में बीजेपी कार्यकर्ता गानों पर जमकर थिरके..

Zoom

जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ता

उज्जैन. उज्जैन में पश्चिम बंगाल के चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त को लेकर उत्साह का माहौल बन गया है. शहर की बंगाली कॉलोनी में सोमवार दोपहर से ही लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर नृत्य किया. जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल से बीजेपी की बढ़त की खबरें आती रहीं, वैसे-वैसे यहां जश्न और तेज होता गया. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी और खुशी जाहिर की.

इस दौरान उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी भी मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ जश्न में शामिल हुए. कई लोग तिरंगा और पार्टी के झंडे लहराते नजर आए, जिससे पूरे इलाके में उत्सवी माहौल बन गया. हालांकि, चुनाव के अंतिम नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन शुरुआती रुझानों ने समर्थकों में जोश भर दिया है.

अब खुलकर जीवन जी पाएंगे लोग
कार्यकर्ताओं में जीत का जश्न देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस और प्रशासन भी मौके पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जश्न सिर्फ राजनीतिक बढ़त का नहीं, बल्कि बदलाव की उम्मीद का प्रतीक है. उज्जैन की निवासी अनीता चक्रवर्ती ने कहा हम अपनी खुशी शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते, यह हमारे लिए बहुत बड़ा पल है. वहीं, उज्जैन के ही अंकित चक्रवर्ती ने उम्मीद जताते हुए कहा, हमें भरोसा है कि अब हालात बदलेंगे और लोग खुलकर जीवन जी पाएंगे.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link