Last Updated:
Panna News: एक मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला (45) की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. जानकारी में सामने आया कि महिला का दामाद बाइक और मोबाइल की मांग कर रहा था.
पुलिस ने आरोपी दामाद को जेल भेज दिया है.
रिपोर्ट- गणेश विश्वकर्मा, पन्ना. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक को दहेज में मोटरसाइकिल और मोबाइल नहीं मिला. वह ससुराल पक्ष से लगातार इसकी मांग कर रहा था. ससुराल वाले बाइक और मोबाइल देने में असमर्थ थे. इस बात पर विवाद हो रहा था. जिसके बाद दामाद ने गुस्से में आकर सास को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उड़की की है. बीते एक मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक 45 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और पता चला कि आरोपी दामाद मोटरसाइकिल और मोबाइल की मांग को लेकर विवाद कर रहा था.
आरोपी दामाद को भेजा जेल
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ केस दर्ज किया और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि दहेज में बाइक और मोबाइल की मांग पूरी न होने पर आरोपी दामाद ने सास की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.