Last Updated:
Turning Point: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इस स्कोर तक पहुंचने के लिए गुजरात टाइटंस की भी हालत खराब हो गई. यही कारण है कि गुजरात के आखिरी ओवर टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
गुजरात ने पंजाब को 4 विकेट से हराया
नई दिल्ली: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से हराया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही. टीम ने जैसे-तैसे 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया. हालांकि, पंजाब किंग्स ने अपने इस स्कोर के बचाव में पूरा दम लगा दिया और मैच को आखिरी ओवर तक लेकर गए, लेकिन मार्कस स्टोइनिस टीम के लिए आखिर के 6 गेंदों में 11 रन को डिफेंड नहीं कर पाए.
गुजरात टाइटंस के लिए पारी का यही आखिरी ओवर टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ. दरअसल मार्कस स्टोइनिस के साथ पंजाब की पूरी टीम कोशिश कर रही थी गुजरात को 163 रन से पहले रोके. कुछ हद तक सफलता भी मिली, लेकिन खराब फील्डिंग और कुछ गलतियों के कारण मैच पंजाब के हाथ से फिसल गया. गुजरात के लिए अरशद खान और वाशिंगटन सुंदर ने 1 गेंद रहते मैच को फिनिश किया. गुजरात को अंतिम 2 गेंद पर 4 रन की जरूरत थी, लेकिन सुंदर ने 5 वीं गेंद पर छक्का उड़ाकर सांसें रोक देने वाले मैच का अंत किया.
प्लेऑफ की तरफ गुजरात बढ़ाया मजबूत कदम
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जीत के साथ ही गुजरात ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया. गुजरात टाइटंस अब 10 मैचों में 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई. इसके साथ ही अब टॉप की टीमों के साथ अब अंतिम चार की रेस भी रोमांच हो गई है. वहीं दूसरी तरफ पंजाब को इस हार से कोई फर्क नहीं पड़ा है. टीम 9 मैच में 13 अंक के साथ पहले स्थान पर बरकरार है.
जेसन होल्डर बने मैन ऑफ द मैच
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जेसन होल्डर को उनके दमदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. होल्डर ने 4 ओवर 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. होल्डर की इस घातक गेंदबाजी के कारण ही पंजाब किंग्स बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. मैच में होल्डर के अलावा कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें