पाली में ट्रक की टक्कर से उड़े ऑटो के परखच्चे: दो युवकों की हालत गंभीर, पीछे से टकराने के बाद ट्रक भी पलटा – Umaria News

पाली में ट्रक की टक्कर से उड़े ऑटो के परखच्चे:  दो युवकों की हालत गंभीर, पीछे से टकराने के बाद ट्रक भी पलटा – Umaria News




उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। जैन पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कटनी जिले के खमरिया निवासी सतीश बैगा (24 वर्ष) और रौगढ निवासी बलदेव बैगा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पाली अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शहडोल रेफर कर दिया गया। तस्वीरें देखिए… पीछे से मारी थी टक्कर जानकारी के अनुसार, ऑटो और ट्रक दोनों पाली से उमरिया की ओर एक ही दिशा में जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क पर ही पलट गया। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।



Source link