मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, दुनिया के पहले गेंदबाज बने जो…

मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, दुनिया के पहले गेंदबाज बने जो…


होमखेलक्रिकेट

मोहम्मद सिराज ने IPL में रचा इतिहास, दुनिया के पहले गेंदबाज बने जो…

Last Updated:

मोहम्मद सिराज ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को ऐसा प्रदर्शन किया जिसने ना सिर्फ गुजरात टाइटंस की पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की कहानी लिखी बल्कि रिकॉर्ड भी बना डाला. इस टीम की तरफ से अब वो पहले ओवर में आईपीएल इतिहास में दो विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

Zoom

मोहम्मद सिराज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले ओवर में दो विकेट लेकर बनाया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मियां मैजिक एक बार फिर से देखने को मिला. गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पंजाब किंग्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में इतिहास रच दिया. कप्तान शुभमन गिल का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और इसे सिराज ने साबित कर दिया. उन्होंने पहले ओवर में दो विकेट लेकर कमाल कर दिया. वह आईपीएल मैच के पहले ओवर में दो विकेट लेने वाले अपनी टीम के पहले गेंदबाज बने.

मोहम्मद सिराज ने सबसे पहले पंजाब किंग्स के खतरनाक ओपनर प्रियांश आर्य को आउट किया. इस युवा ने शॉर्ट गेंद को डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर मारा और डेब्यू कर रहे निशांत सिंधु ने शानदार डाइव लगाकर लो कैच पकड़ लिया. अगली ही गेंद पर सिराज ने कूपर कॉनॉली को बिना खाता खोले वापस भेज दिया. उनका कैच विकेटकीपर जोस बटलर ने लपका. गेंद ने बैक ऑफ लेंथ से देर से मूव किया और हल्का अंदरूनी किनारा लिया. कॉनॉली ने रिव्यू लिया लेकिन अल्ट्राएज ने स्पाइक की पुष्टि कर दी, जिससे पंजाब और मुश्किल में आ गया.





Source link